तस्वीर पर आए मजेदार कमेंट
जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई तुरंत ही ये वायरल हो गई और इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे इस तस्वीर में तीन अभिषेक दिख रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, 'इनमें से अभिषेक कौन है’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगा श्वेता बच्चन के कंधे पर नारियल है लेकिन ध्यान से देखा तो वो अमिताभ बच्चन का हाथ है।' अमिताभ बच्चन और उनके परिवार की इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्में
अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘चेहरे’ मे नजर आएंगे । इसके अलावा अमिताभ बच्चन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में महत्वपुर्ण किरदार मे दिखेंगे । इसके अलावा भी साल 2021 में उनके पास कई बड़ी फिल्में हैं। इस लिस्ट मे उनकी फिल्म झुंड और गुडबॉय भी शामिल है । उनका कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन भी जल्द ही लोगों के बीच आएगा।