सुनील दत्त, संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुराग बसु ने कहा कि उन्हें कभी सुनील दत्त को शुक्रिया कहने का मौका नहीं मिला। मैं दत्त परिवार का बहुत आभारी हूं। वहीं, संजय दत्त ने कहा कि मेरे पास शब्द नहीं हैं, लेकिन मैं बस एक ही बात कहना चाहूंगा। मैंने वास्तव में कभी पैसा नहीं कमाया है, लेकिन बहुत सारा प्यार कमाया है। उन्होंने युवाओं से देश के कानून का पालन करने के लिए कहा। बता दें कि सुनील दत्त बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता थे, जिनका देहांत 25 मई 2005 को हुआ था।