फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: सनी लियोनी की बेटी ने सिक्योरिटी इंचार्ज को बांधी राखी, यूजर्स बोलें- प्यार हमेशा बना रहे

Mon, 23 Aug 2021 01:59 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री सनी लियोनी ने रविवार को परिवार के साथ राखी का त्योहार मनाया। उनकी बेटी निशा ने उनके सिक्योरिटी इंचार्ज यूसुफ को राखी बांधी।
विज्ञापन
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सनी लियोनी ने रविवार को परिवार के साथ राखी का त्योहार मनाया। उनकी बेटी निशा ने उनके सिक्योरिटी इंचार्ज यूसुफ को राखी बांधी। जिस पर यूसुफ ने निशा का माथा चुमा और उनको गले लगा लिया। यूसुफ इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम पर यह खूबसूरत तस्वीर शेयर की जिस पर यूजर्स ने लिखा- प्यार हमेशा बना रहे। वहीं, सनी लियोनी ने भी राखी की कई तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

विज्ञापन

 

यूसुफ ने सनी लियोनी की बेटी निशा द्वारा राखी बांधने की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, इस तस्वीर के लिए कैप्शन की जरूरत नहीं है। रक्षा बंधन के त्योहार की खूबसूरती को बयां करने के लिए कोई शब्द नहीं है.. । आपको बता दें कि यूसुफ बॉलीवुड के कई कलाकारों की सिक्योरिटी का काम कर चुके हैं, जिनमें आलिया भट्ट, वरुण धवन और शाहिद कपूर शामिल हैं। इनदिनों वो सनी लियोनी के सिक्योरिटी इंचार्ज हैं।
 

सनी लियोनी ने अपनी पति डेनियल वेबर और बच्चों  निशा, नूह और आशेर के साथ रक्षा बंधन की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनकी बेटी निशा ने फ्लोरल कुर्ता और पैंट पहना हुआ है, वो अपने दो भाईयों के हाथ पर राखी बांध रही हैं।  सनी लियोनी ने भी अपने दोस्तों को राखी बांधी, जिसमें उनके स्टाइलिस्ट हितेंद्र कपोपारा, मेकअप आर्टिस्ट टॉमस मौका और परिवार की सुरक्षा के प्रभारी यूसुफ इबाहिम भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें