फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: फैंस का प्यार देख छलक आए सनी देओल के आंसू, बोले- 'पता नहीं, इसका हकदार भी हूं या नहीं'

Fri, 08 Sep 2023 08:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपने आंसू पोछते हुए सनी देओल ने कहा, 'जिस तरह से ये लोग खुश हो रहे हैं, जो मैंने किया है तो यकीन नहीं हो रहा हैं इसके लायक हूं या नहीं।'
विज्ञापन
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल अपनी फिल्म 'गदर 2' के जरिए छाए हुए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। इन दिनों सनी देओल की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। एक्टर जहां भी जाते हैं, फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती है। लोगों से मिल रहे इस बेशुमार प्यार को देख सनी देओल हैरान हैं और इस पर यकीन नहीं कर पा रहे। हाल ही में फैंस का प्यार देख उनकी आंखें छलक आईं।

विज्ञापन


फैंस ने किया गर्मजोशी से स्वागत
सनी देओल ने हाल ही में एक न्यूज शो में शिकरत की। शो में जैसे ही उन्होंने एंट्री ली, वहां मौजूद दर्शकों ने काफी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। एक्टर के सम्मान में सभी अपनी सीट से खड़े हो गए। अपने प्रति यह दीवानगी देख सनी देओल भावुक हो गए और अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए। जब सनी से पूछा गया कि उनकी आंखों में आंसू हैं? इस पर वह और ज्यादा भावुक हो उठे, जिसके साथ दर्शकों की तालियों की गूंज भी बढ़ गई।
Pak Celebs: शोबिज छोड़ इन पाक सेलेब्स ने चुनी इस्लाम की राह, किसी ने पूरी तरह किया किनारा कोई बना धर्म गुरू
विज्ञापन


नहीं कर पाए आंसुओं पर काबू
अपने आंसू पोछते हुए सनी देओल ने कहा, 'जिस तरह से ये लोग खुश हो रहे हैं, जो मैंने किया है तो यकीन नहीं हो रहा हैं इसके लायक हूं या नहीं।' अमीषा पटेल, बॉबी देओल और बोनी कपूर समेत तमाम सितारे सनी देओल की तारीफ कर रहे हैं। अमीषा पटेल ने लिखा, 'इंडस्ट्री के सबसे विनम्र सुपरस्टार हैं...पूरा देश उन्हें प्यार करता है।' बोनी कपूर ने कहा, 'दुनिया हमेशा मानेगी कि आप बहुत संवेदनशील हैं, क्योंकि आप बहुत अच्छे इंसान हैं।' बता दें कि हाल ही मे सनी देओल ने 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी आयोजित की, जिसमें शाहरुख खान, सलमान, आमिर और अभिषेक बच्चन समेत बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे जुटे।
विज्ञापन

Javed Akhtar: यूके में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किए गए जावेद अख्तर, फरहान-पत्नी शबाना भी रहे मौजूद

500 करोड़ पार गदर 2
अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित 11 अगस्त को रिलीज हुई सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर अभिनीत 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक फिल्म ने  510.59 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड यह फिल्म 662 करोड़ रूपये का कारोबार कर चुकी है।
Jawan Screening: फिल्म जवान देखने थिएटर पहुंचीं सान्या मल्होत्रा साथ ही कई दिग्गज कलाकार पहुंचें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें