फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: तय डेट पर रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2', रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन से होगी कांटे की टक्कर

Thu, 11 Jan 2024 08:06 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

 'पुष्पा 2 द रूल' पिछली फिल्म से काफी बड़ी और बेहतरीन है। पूरी दुनिया में इस फिल्म को 15 अगस्त 2024 को रिलीज किया जाएगा।'
विज्ञापन
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' के दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 'पुष्पा 2 द रूल', 'पुष्पा द राइज' की सीक्वल है, जो साल 2021 में आई थी। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की लीड रोल वाली इस की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म के लिए भारी उत्साह है। पिछले कुछ दिनों से फिल्म के रिलीज डेट टलने की खूब खबरें आ रही थी। हालांकि, फिल्म की टीम ने अफवाहों को ज्यादा हवा न देते हुए इन खबरों को सिरे से खारिज किया है।

टीम के मेकर्स ने की अनाउंसमेंट
'पुष्पा द राइज' और 'पुष्पा 2 द रूल' के निर्देशक सुकुमार के जन्मदिन के मौके पर 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी के मेकर्स ने अपने प्रोडक्शन हाउस के सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए, एक तस्वीर साझा की है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'बेहतरीन फिल्म निर्देशक सुकुमार, जिन्होंने 'पुष्पा' की एक जादुई दुनिया बनाई है, उन्हें जन्मदिन मुबारक हो। 'पुष्पा 2 द रूल' पिछली फिल्म से काफी बड़ी और बेहतरीन है। पूरी दुनिया में इस फिल्म को 15 अगस्त 2024 को रिलीज किया जाएगा।' इस अनाउंसमेंट से मेकर्स ने यह साफ कर दिया है कि फिल्म तय तिथि पर ही रिलीज होगी।

'हीरोइन एक-दूसरे की दोस्त हो सकती हैं', 'खो गए हम कहां' देख आलिया ने की थी अनन्या की तारीफ

'सिंघम अगेन' से होगी कांटे की टक्कर 
विज्ञापन

इस साल का 15 अगस्त सिनेमाप्रेमियों के लिए होने वाला है बेहद खास। इस दिन अल्लू अर्जुन की जबर्दस्त एक्टिंग से सजी फिल्म  'पुष्पा 2 द रूल' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है तो वहीं ,रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' भी उसी दिन फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। बॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'पुष्पा 2 द रूल' की रिलीज डेट को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें। 15 अगस्त को ही दोनों फिल्में रिलीज होंगी।'

'दर्शन करूंगा और आशीर्वाद लूंगा', अयोध्या राम मंदिर देखने के लिए उत्साहित हैं अभिषेक बच्चन
विज्ञापन


फिल्म 'सिंघम अगेन' और 'पुष्पा 2 द रूल' के कास्ट 

'पुष्पा द राइज' के दर्शक 'पुष्पा 2 द रूल' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'पुष्पा 2 द रूल' में भी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ही लीड भूमिका में नजर आने वाले हैं। दर्शकों को उम्मीद है यह फिल्म भी पिछली फिल्म जैसी ही धमाकेदार होगी। वहीं 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर अहम भूमिका में दिखाई देंगे। दर्शकों में रोहित शेट्टी की इस फिल्म को भी लेकर काफी उत्साह है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें