फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: 'हीरोइन एक-दूसरे की दोस्त हो सकती हैं', 'खो गए हम कहां' देख आलिया ने की थी अनन्या की तारीफ

Thu, 11 Jan 2024 05:55 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

'खो गए हम कहां' देखने के बाद मुझे आलिया भट्ट, कृति सेनन और मृणाल ठाकुर ने मैसेज किया था। यह सिर्फ कहने की बातें हैं कि हम एक-दूसरे को सपोर्ट नहीं करते हैं, जबकि हम सच में एक-दूसरे के काम की जमकर तारीफ करते हैं।
विज्ञापन
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
'खो गए हम कहां' फिल्म को मिली सफलता से इन दिनों अनन्या पांडे बेहद खुश हैं। फिल्म में उनके 'अहाना' के रोल को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। इस फिल्म में अनन्या पांडे के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव भी अहम भूमिका में दिखाई दिए थे। पिछले दिनों अनन्या ने फिल्म 'खो गए हम कहां' की सफलता और बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की आपसी रिश्तों के बारे में मीडिया से खुल कर बात की है।

अभिनेत्रियां भी दोस्त होतीं हैं आपस में 

अनन्या पांडे के इंडस्ट्री में कई दोस्त हैं। सुहाना खान से उनकी दोस्ती के किस्से भी मीडिया की लाइमलाइट में रहते हैं। अनन्या का यह मानना है कि दो अभिनेत्री आपस में दोस्त हो सकती हैं। अपने इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'खो गए हम कहां' देखने के बाद मुझे आलिया भट्ट, कृति सेनन और मृणाल ठाकुर ने मैसेज किया था। यह सिर्फ कहने की बातें हैं कि हम एक-दूसरे को सपोर्ट नहीं करते हैं, जबकि हम सच में एक-दूसरे के काम की जमकर तारीफ करते हैं।'

पार्वती तिरुवोथु ने नेटफ्लिक्स से 'अन्नपूर्णानी' को हटाने पर जताई नाराजगी, एक्ट्रेस ने की निंदा

दो हीरोइन वाली कई फिल्में कर चुकी हैं 
विज्ञापन


अनन्या आगे कहती हैं,'मैंने कई ऐसी फिल्में की हैं, जिनमें मेरे अलावा एक और लीड-एक्ट्रेस थी। मैंने तारा सुतारिया, दीपिका पादुकोण और भूमि पेडनेकर के साथ फिल्में की हैं। मेरा अनुभव इन सभी के साथ अच्छा रहा है। हम एक-दूसरे के काम की तारीफ करते हैं। लड़कियां एक दूसरे की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। मैं खुद इसका उदाहरण हूं।'

'दर्शन करूंगा और आशीर्वाद लूंगा', अयोध्या राम मंदिर देखने के लिए उत्साहित हैं अभिषेक बच्चन

टॉमब्यॉय बन कर हासिल किया 'खो गए हम कहां' में रोल 
विज्ञापन


खो गए हम कहां में काम करने के अनुभव का खुलासा करते हुए अनन्या ने कहा, 'मुझे सिद्धांत चतुर्वेदी से पता चला था कि निर्देशक अर्जुन वरैन सिंह एक फिल्म बना रहे हैं, जो तीन दोस्तों के जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है।' फिल्म की कहानी अनन्या को इतनी पसंद आई कि वह भी इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थीं। उन दिनों अनन्या और सिद्धांत दोनों 'गहराइयां' फिल्म की शूटिंग गोवा में कर रहे थे और फिल्म की सेट पर अर्जुन आते रहते थे। एक दिन अनन्या को पता चला अर्जुन सेट पर आने वाले हैं, बस फिर क्या था। अनन्या टॉमब्यॉय का गेटअप ले कर सिद्धांत, अर्जुन और बाकी सबको भी अपने साथ फुटबॉल खेलने के लिए बुलाया। अनन्या को टॉमब्यॉय के गेटअप में देखते ही अर्जुन ने कहा, 'अहाना' के रोल के लिए अनन्या कैसी रहेगी।' अनन्या ने बाद में 'खो गए हम कहां' के लिए ऑडिशन दिया और इस तरह वह भी फिल्म का हिस्सा बन गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें