प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा के साथ एक बड़ी पुरानी तस्वीर डाली। तस्वीर प्रियंका चोपड़ा की मिस वर्ल्ड 2000 कॉम्पटिशन की है और उनके साथ काफी यंग मन्नारा खड़ी होकर पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। इस अनदेखी तस्वीर में उनके साथ मनारा चोपड़ा भी हैं। फोटो में मनारा की एज काफी कम लग रही है। बालों में हेयर बैंड लगाए और गले में चोकर पहने मनारा बचपन में बेहद ही क्यूट लग रही हैं।

इस फोटो को शेयर करने के साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने मनारा के लिए एक खास मैसेज लिखते हुए उन्हें उनके इस नए सफर के लिए बधाई भी दी। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "थ्रोबैक फोटो विद मनारा चोपड़ा, गुड लक लिटिल वन"।
मन्नारा, चोपड़ा प्रियंका की चचेरी बहन हैं। मन्नारा की मां कामिनी चोपड़ा हांडा, प्रियंका के पिता की बहन हैं। मन्नारा 2018 में जोधपुर में प्रियंका और निक जोनस की शादी में शामिल हुई थीं। उन्होंने खासतौर पर साउथ फिल्मों में काम किया है। वहीं, मनारा चोपड़ा के बिग बॉस 17 के सफर की शुरुआत काफी अच्छी हुई है। फैंस ने पहले हफ्ते उन्हें सुरक्षित करने के लिए भर भरकर वोट्स दिए।
यह भी पढ़ें: बहुत ज्यादा फिल्में करने के मूड में नहीं शिल्पा, सिनेमा से दूरी की अभिनेत्री ने बताई यह वजह