फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे हुई थी शाहरुख और करन की पहली मुलाकात

Thu, 14 Mar 2013 03:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान व निर्माता निर्देशक करन जौहर की दोस्ती के बारे में सभी जानते हैं। शाहरुख ने ही करन को निर्देशक बनने की प्रेरणा दी। लेकिन कम ही लोग यह जानते होंगे कि शाहरुख खान और करन जौहर पहली बार कैसे मिले थे।
विज्ञापन


कई लोग यह मानते हैं कि इन दोनों की मुलाकात पहली बार 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' के सेट पर हुई थी। जबकि हकीकत यह है कि करन, शाहरुख से इससे पहले मिल चुके थे। हाल ही में फिक्की फ्रेम्स में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान करन ने शाहरुख खान से अपनी पहली मुलाकात के किस्से का जिक्र किया।

करन ने बताया कि उन्होंने उस वक्त आसीएससी की परीक्षा पास की थी और उन्हें आनंद महेंद्रो नाम के निर्देशक से 'इंद्रधनुष' नाम के शो में एक किरदार निभाने का ऑफर मिला था। उस वक्त करन काफी मोटे थे तो वह किरदार उन पर पूरी तरह फिट बैठता। वह ऑडिशन के लिए आनंद महेंद्रो के ऑफिस गये थे।
विज्ञापन


उसी ऑफिस की लॉबी में एक व्यक्ति बैठा अखबार पढ़ रहा था। उसके हाथ में चाय का प्याला भी था। जब करन वहां पहुंचे तो उस व्यक्ति ने करन से भी चाय पीने को कहा और बताया कि यहां की चाय बहुत अच्छी है। लगभग आधे घंटे के इंतजार के बाद वह व्यक्ति आनंद से मिलने गया।

आनंद से मिलकर उस व्यक्ति ने उनसे कहा कि वह यह किरदार नहीं करेंगे, क्योंकि वह फिल्म करना चाहते हैं। करन कहते हैं कि उस व्यक्ति ने यह भी कहा कि वह एक दिन सुपरस्टार बनेगा। करन यह देखकर दंग थे कि वह व्यक्ति सिर्फ यह कहने के लिए वहां रुका हुआ था कि उसे यह रोल नहीं करना है।

करन बताते हैं कि उस व्यक्ति के आत्मविश्वास ने मुझे बहुत प्रभावित किया था। करन कहते हैं कि यह व्यक्ति कोई और नहीं खुद शाहरुख खान थे। करन मानते हैं कि शाहरुख हमेशा से आत्मविश्वासी रहे। इसलिए वह इतने कामयाब हो पाये। बाद में करन और शाहरूख ने कई फिल्में साथ में की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें