फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSR Birthday: सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर बहन श्वेता ने साझा किया खास कोलाज, कैप्शन में लिखी दिल की बात

Sun, 21 Jan 2024 08:58 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुशांत सिंह राजपूत के जन्म दिवस पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने खास कोलाज साझा किया है। साथ ही कैप्शन में दिल की बात लिखकर लोगों को भावुक करती नजर आई हैं। 
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत-श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21 जनवरी, 1986 के दिन बिहार के पटना शहर में जन्मे सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्म दिवस है। अगर आज सुशांत हमारे बीच होते तो अपना 38वां जन्मदिन मनाते। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था। सुशांत ने साल 2020 में आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सुशांत का जीवन भले ही छोटा रहा, लेकिन उन्होंने इतने कम समय में वो सबकुछ हासिल किया, जिसे पाने में लोगों की उम्र निकल जाती है। इंजीनियरिंग के छात्र का छोटे पर्दे पर आने और उसके बाद फिल्मों में छा जाने की कहानी काफी प्रेरणादायक है। सुशांत के बेहतरीन काम का ही नतीजा है कि आज उनके जन्मदिन के अवसर पर फैंस सुबह से ही पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, दिवंगत अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपने लाडले भाई को याद किया है। सुशांत के नाम श्वेता का भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। 

सुशांत के नाम बहन कीर्ति का खास पोस्ट 

आज 21 जनवरी को दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जयंती है। अभिनेता और उनके विनम्र स्वभाव को याद करने के लिए, उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला और अभिनेता के सभी खुशी के पलों का एक कोलाज बनाया। अपने 'सोना सा भाई' के लिए भावुक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मेरे सोना सा भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करती हूं... अनंत से शक्ति अनंत तक।'

विज्ञापन


Saturday Box Office: हनुमान-गुंटूर कारम का धांसू प्रदर्शन जारी, 'मैं अटल हूं' की कमाई में आया उछाल

सुशांत को याद कर भावुक हुईं कीर्ति 

श्वेता सिंह कीर्ति ने आगे जोड़ा, 'आशा है कि आप लाखों दिलों में रहते हैं और उन्हें अच्छा करने और अच्छा बनने के लिए प्रेरित करते हैं। आपकी विरासत उन लाखों लोगों के लिए है जिन्हें आपने बेहतर और उदार बनने के लिए प्रेरित किया है। हर कोई यह समझे कि ईश्वर की ओर बढ़ना ही एक मात्र रास्ता है, और आपको गर्व महसूस हो। 3…2…1 हमारे मार्गदर्शक सितारे को जन्मदिन मुबारक हो, आप हमेशा चमकते रहें और हमें रास्ता दिखाएं।' इसके साथ कीर्ति ने हैप्पी बर्थडे सुशांत सिंह राजपूत और सुशांत मून जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन


Rashmika Mandanna: डीपफेक वीडियो के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी से गदगद रश्मिका, दिल्ली पुलिस का जताया आभार

फैंस ने भी किया सुशांत को याद 

कमेंट में श्वेता सिंह कीर्ति ने जोड़ा है, 'उन्हें भरपूर प्यार और शुभकामनाएं भेज रही हूं, ताकि स्वर्ग में भी वह उस अपार स्नेह से अभिभूत महसूस करें जो हम उन पर बरसा रहे हैं।' श्वेता सिंह कीर्ति का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस कमेंट कर अपने चहेते स्टार को याद कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने टिप्पणी की है, 'सुशांत, सभी एसएसआरआईएनएस और परिवार को शुभकामनाएं। हम आपको याद कर रहे हैं सुशांत। जन्मदिन मुबारक हो ओए मेरी जान।' दूसरे ने लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो सुशांत सिंह राजपूत आप जहां भी हों। आपकी विरासत उन दिलों में जीवित है जो आपको संजोते हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें