स्पाइडर-मैन: नो वे होम (Spider-Man: No Way Home Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हालांकि फिल्म का ट्रेलर एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। लेकिन अब इसका ऑफिशल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में स्पाइडर-मैन के अलावा डॉक्टर स्ट्रेंज (Doctor Strange) भी नजर आ रहे हैं।
स्पाइडर-मैन: नो वे होम (Spider-Man: No Way Home Trailer) की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम खत्म हुई थी। ट्रेलर में दिखाया गया है कि स्पाइडर की पहचान सबको पता चल चुकी है। पुलिस से भी उनसे पूछताछ कर रही है। पीटर पार्कर चाहता है कि डॉक्टर स्ट्रेंज दुनिया के दिमाग से अपने जादू से यह बात निकाल दे कि पीटर पार्कर कौन है। इस तरह फिल्म में नया मोड़ देखने को मिलेगा।
फिल्म इस साल क्रिसमस के आस-पास सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।