बॉलीवुड- हॉलीवुड के बीच फंसी प्रियंका
अलग-अलग सवालों का जवाब देने के बाद प्रियंका चोपड़ा सामने हॉलीवुड या बॉलीवुड में से किसी एक का चुनाव करने का विकल्प आता है। इस पर एक्ट्रेस इस सवाल का जवाब देने में फंस में जाती हैं। ऐसे में वह बिना किसी विकल्प का चुनाव किए वीडियो में 'I QUIT' कहती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में भी लिखा 'कुछ सवालों के जवाब ना ही दो तो बेहतर है।
हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों के पास 'सिटाडेल' और 'मैट्रिक्स 4' के अलावा कई अन्य हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वहीं, बॉलीवुड में वह फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वे आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।
फिल्म के सेट पर घायल हुईं एक्ट्रेस
इससे पहले एक्ट्रेस प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शूटिंग से जुड़ी अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। अभिनेत्री की इन फोटोज को देख उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। दरअसल, प्रियंका ने जो तस्वीरें पोस्ट कीं, उन तस्वीरों में उनके चेहरे से खून बहता दिख रहा है। पहले तो फैंस को ये लगा कि प्रियंका ने शूटिंग के लिए इस तरह का मेकअप किया है, लेकिन इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के चहरे पर असली चोटें भी दिखाई दे रही हैं।