ओटीटी कारोबार में राजश्री के प्रवेश के बारे में मशहूर निर्माता निर्देशक सूरज बड़जात्या बताते हैं, “मेरे बेटे देवांश राजश्री के टीवी के काम को आठ साल से संभाल रहे हैं। अब हमारा ओटीटी पर भी काम शुरू होने वाला है, उसे भी वही संभालेंगे। मेरे छोटे बेटे अवनीश निर्देशन में शुरुआत करने वाले हूं। फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के समय ही अवनीश ने मुझसे बोला था कि अब मैं निर्देशन के लिए तैयार हूं। अवनीश के लिए मैं खुद एक पटकथा पर काम करता रहा हूं और वह अब जाकर पूरी हुई है। इस फिल्म को हम बहुत ही भव्य और बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी में हैं। और इसके लिए जल्द ही कलाकारों का चयन होगा।”