बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, विक्की जल्द ही अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अभिनेत्री कटरीना कैफ से शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं, दोनों की शादी की डीटेल भी सामने आने लगी है, जिस वजह से दोनों के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इसी बीच अब विक्की कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी भी लाइमलाइट में आ गई हैं।
कटरीना कैफ संग रिलेशनशिप की खबरों से पहले विक्की हरलीन सेठी को डेट कर रहे थे। विक्की फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइल’ से पहले हरलीन संग रिश्ते में थे। लेकिन दोनों का अचानक ब्रेकअप हो गया। विक्की कौशल से अलग होने के बाद हरलीन ने सोशल मीडिया पर एक कविता लिखी थी, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
हरलीन सेठी ने लिखा था, ‘मैंने जहां से अपनी शुरुआत की थी, मैं आज भी वहीं आ गई हूं। मैंने यह रास्ता खुद नहीं बनाया है। निडर होकर उनकी इच्छा का स्वागत किया गया। मैं तड़प रही हूं। ऊर्जावान हूं और हलचल भी है। मैंने पाया कि, मैं कौन थी, एक बड़े तालाब में एक छोटी मछली हूं। मैंने विलक्षणताओं का आनंद लिया। प्रदर्शन और चिंताएं हैं। हर रोज जिंदा महसूस कर रही हूं। अपने तरीके से अपनी पहचान बना रही हूं। लिंक-अप मुझे नहीं बनाते हैं। ब्रेकअप मुझे तोड़ नहीं सकता है। जीत मुझे नहीं भरती। असफलताएं मुझे नहीं मारतीं। मेरा अपना स्वैग है, मैं अपना खुद का टैग हूं।’
बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की खबरें छाई हुई हैं। दोनों अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम देते हैं। लेकिन दावा किया जाता है कि, लॉकडाउन के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं, जिसके बाद अब दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल और कटरीना कैफ इसी साल 7 से 9 दिसंबर के बीच में शादी कर लेंगे। दोनों की शादी राजस्थान के सिक्स सेंसेज बरवारा फोर्ट में होगी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, विक्की कौशल आखिरी बार फिल्म 'सरदार उद्धम सिंह' में नजर आए थे। इस फिल्म को फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं। वहीं, अब वह ‘अश्वथामा’ और 'तख्त’ में दिखाई देंगे।