विराट कोहली,अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
शेयर की गईं इन तस्वीरों में विराट एक कुर्सी में प्यारी सी बिल्ली को अपनी गोद में बिठाए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'प्रैक्टिस सेशन से एक कूल बिल्ली का क्विक हैलो।' इन तस्वीरों में वह बिल्ली के साथ काफी मस्तीभरे अंदाज में दिखाई दिए।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : ट्विटर
वहीं, इन फोटोज पर विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा, हैलो बिल्ली। हालांकि, मजेदार बात तब हुई जब अनुष्का के इस कमेंट पर विराट ने उन्हें ही बिल्ली कह डाला। विराट मे लिखा, 'लौंडा दिल्ली का और मुंबई की बिल्ली।'
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, विराट दिल्ली के रहने वाले हैं और अनुष्का मुंबई से हैं। ऐसे में विराट के इस कमेंट पर यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले भी विराट ने अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।