अभिनेत्री इन दिनों में देवभूमि ऋषिकेश में अपना समय बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।
हाल ही में अपने तलाक को लेकर चर्चा में रहने वालीं साउथ फिल्म अभिनेत्री सामंथा रथ प्रभु इन दिनों छुट्टियां मनाने गई हुई हैं। अभिनेत्री इन दिनों में देवभूमि ऋषिकेश में अपना समय बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए ऋषिकेश से अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।
सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर ऋषिकेश ट्रिप की कई तस्वीरें साझा कीं। इन फोटोज में उनके रिजॉर्ट से ऊंचे हरे भरे पहाड़ों का नजारा बेहद खूबसूरत लग रहा है। इन तस्वीरों को देख कहा जा सकता है कि तलाक के बाद अपने मन को शांत करने अभिनेत्री यहां समय बिताने पहुंची हैं।
अपनी इस ट्रिप के दौरान सामंथा श्री स्वामी पुरुषोत्तम नंद जी महाराज वशिष्ठ आश्रम भी पहुंची। यहां उन्होंने आश्रम की तस्वीर के साथ लगा बोर्ड भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस बोर्ड पर लिखा था, "जिस खुशी की हम तलाश कर रहे हैं वह हमारे अंदर है।"
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा पिछले दिनों अमेजन प्राइम की वेबसीरीज द फैमिली मैन के सीजन टू में नजर आईं थी। इस सीरीज में उन्हें अपने काम के लिए काफी सराहना भी मिली थी। इसके अलावा सामंथा इन दिनों तेलगू फिल्म शाकुंतलम और तमिल फिल्म काथु वकुला रेंदु काधल में व्यस्त हैं।