सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान खान के19वें जन्मदिन के मौके पर बेटे की तस्वीर के साथ साथ एक स्पेशल नोट लिखा है। दरअसल, अरबाज खान से तलाक के बाद से मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान के साथ ही रह रही थीं। लेकिन हाल में ही उनका बेटा हायर एजुकेशन के लिए विदेश चला गया है। इस दौरान मलाइका ने एक स्पेशल नोट में कहा था कि ' अरहान मुझे बस इतना पता है कि मुझे तुम पर हमेशा गर्व है। ये तुम्हारे पंख फैलाने का समय है। उड़ना, ऊंची उड़ान भरना और अपने सभी सपनों को पूरा करना। मैं तुम्हें अभी से मिस कर रही हूं।'