फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: कल्कि कोचलिन ने बेटी के साथ शेयर की तस्वीर, फोटो में बच्ची को निहारती नजर आईं अभिनेत्री

Thu, 25 Nov 2021 06:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस फोटो में कल्कि कोचलिन की बेटी सैफो कैमरे की तरफ देख कर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। वहीं, कल्कि अपनी बेटी को निहारती दिखाई दीं। 
विज्ञापन
अभिनेत्री कल्कि कोचलिन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते साल ही मां बनीं अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस की बेटी सैफो कैमरे की तरफ देख कर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। वहीं, कल्कि अपनी बेटी को निहारती दिखाई दीं। गुरुवार को इस तस्वीर को शेयर करते हुए कल्कि ने लिखा, 'मेरी छोटी सी रोशनी। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में कई हैशटेग्स भी इस्तेमाल किए। 

विज्ञापन


सामने आई इस तस्वीर में अभिनेत्री की बेटी नीले रंग की फ्रॉक के साथ हरे रंग का स्वेटर और नीले जूते पहनी नजर आईं। वहीं, एक्ट्रेस मुस्कुरा कर अपनी खेलती हुई बेटी को निहारती नजर आईं। 
 

 

 

विज्ञापन

कल्कि कोचलिन  - फोटो : सोशल मीडिया

कल्कि सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इसी क्रम में वह अक्सर इंस्टाग्राम पर सैफो से जुड़े कई प्यारे पलों को अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने हाल ही में सैफो की एक क्यूट क्लोजअप तस्वीर साझा की थी। इस फोटो को पोस्ट करते हए उन्होंने लिखा, "सबसे पहली सब्जी क्या है, जो दिमाग में आती है। नहीं रुको, यह एक फल है ना?"
 

 

 

Kalki Koechlin - फोटो : Social Media

कल्कि और उनके इज़राइली बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग फरवरी 2020 में एक बेटी के माता- पिता बने थे। इस बारे में अपने प्रशंसकों को जानकारी देते हुए कल्कि ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैफो के पैरों के निशान की एक तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “प्लीज सैफो का स्वागत करें। जन्म-  07/02/20। उसने मेरे गर्भाशय में मोमो की तरह लिपटे हुए सिर्फ 9 महीने बिताए। चलो उसे कुछ जगह दें। सभी शुभकामनाओं और सकारात्मक ऊर्जा के लिए धन्यवाद। और उन सभी महिलाओं का सम्मान, जो जन्म के गहन और भीषण अनुभव से गुजरती हैं, चाहे वह योनि हो या सी-सेक्शन।"
 

 

विज्ञापन

कल्कि कोचलिन - फोटो : सोशल मीडिया

कल्कि ने साल 2009 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म, देव डी के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। उन्हें आखिरी बार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय में देखा गया था। इसके अलावा कल्कि ने तमिल फिल्म उद्योग में साल 2019 में नेरकोंडा परवई के साथ अपनी शुरुआत की, जिसमें उन्होंने एक कैमियो किया था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें