परिवार संग छुट्टियां मनाते अर्जुन रामपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड और मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और उनके बेटे एरिक के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। गैब्रिएला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस के साथ अपनी एक वीडियो क्लिप और कई तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में अर्जुन की बेटियां माहिका रामपाल और मायरा रामपाल भी साथ नजर आईं।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों में अर्जुन को उनकी दो बेटियों, गैब्रिएला और एरिक और एयरपोर्ट पर मां-बेटे साथ दिखाई दिए। इसके अलावा गैब्रिएला ने अर्जुन और अपनी डेट नाइट की कुछ फोटोज भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। फोटो में दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते नजर आ रहे हैं, जो काफी रोमांटिक लग रही है।
गैब्रिएला ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा,"थोड़ा नमक का पानी हमेशा टाइमआउट ट्रिक करता है।" हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में यह नहीं बताया कि वह अपने परिवार के साथ छुट्टिया मनाने कहां गई हैं।
परिवार संग छुट्टियां मनाते अर्जुन रामपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
फोटोज के अलावा गैब्रिएला ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बारिश को एन्जॉय करते हुए खुद की एक झलक दिखाई है। वीडियो में वह हरियाली से घिरे एक तालाब के पास खड़ी नजर आ रही हैं।
गैब्रिएला और एरिक
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन रामपाल की परिवार संग छुट्टियों की इन तस्वीरों को देख प्रसंशक उनकी छुट्टियों की जगह की अंदाजा लगा रहै हैं। प्रसंशकों के मुताबिक अर्जुन रामपाल पूरे परिवार संग गोवा में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। वहीं, एक प्रसंशक ने इस जगह को गोवा का एक गांव एल्डोना बताया है।