फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: अर्जुन कपूर ने फोटो शेयर कर रणबीर को किया बर्थडे विश, आलिया से की ये खास अपील

Tue, 28 Sep 2021 03:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अर्जुन कपूर ने एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए रणबीर को जन्मदिन विश किया।
विज्ञापन
रणबीर- अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अर्जुन कपूर ने एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए रणबीर को जन्मदिन विश किया। जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही अर्जुन ने आलिया भट्ट के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। अर्जुन ने इस मैसेज के जरिए रणबीर और आलिया से अपनी बात कही है।

रणबीर के साथ शेयर की गई यह फोटो करीब 15 साल पुरानी है। ये तस्वीर तब की है जब अर्जुन सिर्फ 21 साल के थे। इंस्टाग्राम पर शेयर इस फोटो में अर्जुन थोड़े मोटे दिखाई दे रहे हैं। वहीं,  रणबीर हमेशा की तरह अपनी एवरग्रीन स्माइल के साथ पोज दे रहे हैं। इस फोटो में अर्जुन और रणबीर के अलावा उनके कुछ और दोस्त भी हैं।

विज्ञापन


 

Trending Videos

फोटो के साथ अर्जुन ने रणबीर को विश करने के साथ ही कैप्शन में लिखा कि, ‘इस पिक्चर को देखने के बाद ही मुझे अहसास हुआ कि मेरी बर्थडे ब्वॉय के साथ और बेहतर फोटोज होनी चाहिए। आलिया मैम आप इस सिलसिले में काम करें’।

अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, इस फोटो में खुद का मजाक उड़ाते हुए अर्जुन ने कहा कि मेरा कांफिडेंस तो देखिए कैसे में उस समय भी अपनी चेस्ट दिखा रहा था। फिलहाल इस फोटो पर आलिया की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में ये देखना मजेदार होगा कि इस पर आलिया क्या रिएक्ट करती हैं। 

विज्ञापन

रणबीर कपूर- आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अपने बर्थडे के दो दिन पहले रणबीर आलिया के साथ जोधपुर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों अपनी शादी के लिए वेन्यू फाइनल और एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए जोधपुर पहुंचे हैं।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें