इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आपने हम इंडियंस को आप पर गर्व करने का एक और मौका दिया है । ऐसे ही आगे बढ़ते रहो। आप बेस्ट हो, जय हो।" इस पोस्ट में अनुपम ने प्रियंका को भी टैग किया है।
प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट पहुंचे अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ महीने पहले ही रेस्टोरेंट गई थीं प्रियंका
इससे पहले प्रियंका भी कुछ महीने पहले ही अपने बिजी शेड्यूल के बीच पहली बार अपने रेस्टोरेंट में पहुंची थीं। उन्होंने अपने रेस्टोरेंट 'सोना' से कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। इन फोटोज में वह अपने दोस्तों के साथ इंडियन डिशिज का मजा लेती नजर आ रही थीं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने रेस्टोरेंट में डोसा और गोल गप्पे भी खाए थे।
न्यूयॉर्क स्थित प्रियंका चोपड़ा का रेस्टोरेंट
- फोटो : इंस्टाग्राम
मार्च में थी की रेस्टोरेंट लॉन्च करने की घोषणा
बता दें कि प्रियंका ने मार्च में अपने रेस्टोरेंट सोना को लॉन्च करने की घोषणा की थी। उन्होंने अपने रेस्टोरेंट की पूजा की तस्वीरें भी साझा कीं थी, जिसमें उनके पति निक जोनस भी शामिल थे। हालांकि, प्रियंका रेस्टोरेंट के लॉन्च में शामिल नहीं हो पाई थीं, क्योंकि वह अपनी आने वाली वेब सीरीज की शूटिंग लंदन में कर रही थीं।