सोनू सूद ने कहा एक अच्छी पहल है
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसे एक अच्छी पहल बताया है और कहा कि दिल्ली सरकार ने ये देश के मेंटॉर का एक प्लेटफॉर्म नहीं बनाया, बल्कि आपके लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर आप बच्चों की मदद कर सकते हैं उन्हें एक दिशा दे सकते हैं। मुझे लगता है इससे बड़ा कोई योगदान नहीं हो सकता।
राजनीति में आने की खबरों को बताया गलत
बता दें कि सोनू सूद ने अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की तबसे लगातार यही अटकलें लगाई जा रही थी कि सोनू सूद राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। लेकिन सोनू सूद ने उसे सिरे से नकारते हुए कहा, ‘आज मुझे लाखों छात्रों का मार्गदर्शन करने का अवसर मिला है। छात्रों का मार्गदर्शन करने से बड़ी कोई सेवा नहीं है। मुझे यकीन है कि हम साथ मिलकर कर सकते हैं और हम करेंगे’। इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है और हमने राजनीति पर कोई बातचीत नहीं की है।