पैपराजी पेज वायरल भयानी से मीका सिंह का जो वीडियो साझा किया गया है, उसमें वह पुलिस अधिकारी की बाइक पर बैठकर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वीडियो में कॉन्सर्ट की झलकियां भी देखी जा सकती हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए बताया गया कि गोवा की सड़कों पर ट्रैफिक की वजह से मीका सिंह बाइक से कॉन्सर्ट में पहुंचे और परफॉर्म किया। फिलहाल वीडियो में मीका को बाइक पर अधिकारी के पीछे बिना हेलमेट पहने राइड लेते देखा जा सकता है। अब इसी को लेकर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
साझा किया गया मीका सिंह का यह वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "सर हेलमेट पहनिए सर माफ करना मैं भूल गया था कि आप एक स्टार हैं आप कुछ भी कर सकते हैं।" इसी तरह दूसरे यूजर ने भी कमेंट किया, "उन्हें हेलमेट पहनना चाहिए था।" इसके अलावा कई यूजर्स हैरानी भी जताते दिखे तो मीका के फैन ये वीडियो देखने के बाद काफी खुश दिखाई दिए।