फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankit Tiwari: अंकित तिवारी के कॉन्सर्ट में हुआ घमासान, दो लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

Wed, 04 Oct 2023 09:11 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर सिंगर अंकित तिवारी के म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि इवेंट का पूरा माहौल बिगड़ गया। आइए आपको बताते है...
विज्ञापन
अंकित तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘आशिकी-2’, 'तुम ही हो' जैसे कई मशहूर गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेर कर हर किसी को अपना दीवाना बनाने वाले सिंगर अंकित तिवारी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अंकित तिवारी हाल ही में एक इंवेट में शामिल हुए थे। अपने फेवरेट सिंगर को सुनने के लिए वहां लाखों के तादाद में फैंस मौजूद थे। लेकिन इस दैरान इंवेट में कुछ ऐसा हुआ कि भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन

दरअसल, अंकित तिवारी हाल ही में बिहार के कटिहार में एक इंवेट के दौरान अपना परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंकित स्टेज पर गाना सुना रहे थे,उन्हें सुनने के लिए वहां सैकड़ों फैंस पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा होता है कि दो लड़कियां आपस में झगड़ने लगती हैं। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है।

अंकित तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
आप वीडियो में देख सकते है कि कैसे दो लड़किया आपस में भिड़ गई हैं। दोनों लड़कियां एक- दूसरे के बाल खींचती और मारती- पीटती दिखाई दे रही हैं। मामला बढ़ता देख बीच- बचाव करने के लिए कई लोग आए और इस चक्कर में उन्हें भी चोट पहुंची। ये नजारा देख खुद अंकित भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि फैंस की ऐसी हरकत देखकर अंकित ने परफॉर्मेंस बीच में रोक दी।

विज्ञापन

हालांकि, सिंगर की ओर से इस मामले में अभी कोई रिएक्शन नहीं आया है। बात करे अंकित के करियर की तो अंकित ने 2010 में हबीब फैसल की फिल्म 'दो दूनी चार' से संगीत की दुनिया में कदम रखा। महज तीन से चाल साल में उन्होंने वह मुकाम हासिल कर लिया जहां पहुंचने में लोगों की जिंदगी खप जाती है। आशिकी 2 में अंकित तिवारी के गाए गाने आज भी लोगों की जुबान पर है। इस फिल्म के गानों ने उन्हें वो शोहरत दिला दी जिसकी हर कोई चाह रखता है।

यह भी पढ़ें: 500 फिल्मों के बाद भी स्टूडेंट बने रहना चाहते हैं अनुपम खेर, जानिए उनका सीक्रेट सक्सेस मंत्र
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें