फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhava: विक्की कौशल के साथ जमेगी रश्मिका मंदाना की जोड़ी, 'छावा' की रिलीज डेट का हुआ एलान

Tue, 03 Oct 2023 10:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मैडॉक फिल्म्स ने मंगलवार को अपनी फिल्म को एक लंबी लिस्ट जारी। इसमें छावा का नाम भी शामिल था। इस सूची में सभी फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी गई थी। 
विज्ञापन
विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की अगली फिल्म में बड़े पर्दे पर साथ काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म का नाम छावा है। इसका निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स कर रही है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। यह छह दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

Fukrey 3 Richa Chadha: सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं ऋचा चड्ढा, ‘फुकरे 3’ की सफलता पर नवाया शीश

लक्ष्मण उतेकर के साथ दोबारा काम करेंगे विक्की
मैडॉक फिल्म्स ने मंगलवार को अपनी फिल्म को एक लंबी लिस्ट जारी। इसमें छावा का नाम भी शामिल था। इस सूची में सभी फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी गई थी। विक्की इससे पहले लक्ष्मण उतेकर के साथ फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में काम कर चुके हैं, जिसमें अभिनेत्री सारा अली खान भी मुख्य भूमिका में थीं। इसके अलावा, निर्माताओं ने हैप्पी टीचर्स डे, अभिनेता शाहिद कपूर और कृति सेनन की अगली रोमांटिक फिल्म, स्त्री 2, एक्किस, मुंज्या, तेहरान, स्काई फोर्स, वैम्पायर्स ऑफ विजयनगर और दिलेर जैसी फिल्मों की रिलीज डेट की भी घोषणा की। 
Raghav Juyal: विलेन बनकर छाने को तैयार राघव जुयाल, बोले- अब तक की सबसे हिंसक फिल्म होगी 'किल'
विज्ञापन

इन फिल्मों की रिलीज डेट आई सामने
राधिका मदान और निम्रत कौर अभिनीत हैप्पी टीचर्स डे 27 अक्टूबर, 2023 को रिलीज होगी। वहीं, शाहिद और कृति की अगली फिल्म नौ फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी। अभय वर्मा, शरवरी वाघ अभिनीत मुंज्या 29 मार्च 2024 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर अभिनीत तेहरान 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इनके अलावा राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित स्त्री 2 अगले साल 30 अगस्त को आएगी। लिस्ट में अक्षय कुमार की स्काई फोर्स की रिलीज डेट दो अक्टूबर 2024 बताई गई है। साथ ही, 10 जनवरी, 2025 को धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा इक्कीस, 14 फरवरी 2025 को वैम्पायर ऑफ विजयनगर और 10 अप्रैल 2025 को दिलेर को रिलीज करने का एलान किया गया है।
Sanon Vs Sanon: ‘गणपत’ से भिड़ने आ रहा ‘टाइगर नागेश्वर राव’, बहन के साथ मुकाबले पर नूपुर का दिलचस्प जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें