फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGHK: सिद्धार्थ-अनन्या की एक और फिल्म सीधे ओटीटी पर, इस दिन रिलीज होगी फरहान-जोया की ‘खो गए हम कहां’

Tue, 28 Nov 2023 06:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुंबई में स्थापित तीन दोस्तों की इस कहानी का निर्देशन वरैन सिंह ने किया है। यह उनकी पहली फिल्म है। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
खो गए हम कहां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धांत चतुवेर्दी, अनन्या पांडे, आदर्श गौरव अभिनीत खो गए हम कहां को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में न रिलीज होकर सीधा ओटीटी पर आएगी। डिजिटल युग के तीन दोस्तों की इस कहानी को मेकर्स ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान की फिल्म 'द बुल' को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

Trending Videos

तीन दोस्ती की कहानी बयां करेगी फिल्म
मुंबई में स्थापित तीन दोस्तों की इस कहानी का निर्देशन वरैन सिंह ने किया है। यह उनकी पहली फिल्म है। दोस्ती के विभिन्न पहलुओं पर बात करने वाली इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने टाइगर बेबी की रीमा कागती और जोया के सहयोग से जीवंत किया है। फिल्म की कहानी को इमाद (सिद्धांत चतुर्वेदी), अहाना (अनन्या पांडे) और नील (आदर्श गौरव) के इर्द गिर्द बुना गया है।  नेटफ्लिक्स पर 26 दिसंबर को यह फिल्म रिलीज होगी।
Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी ने जारी किए ‘मैं अटल हूं’ के दिल लूट लेने वाले पोस्टर, हर एक अदा सबसे निराली
 
विज्ञापन

मेकर्स ने की कलाकारों की तारीफ
एक्सेल एंटरटेनमेंट के निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने फिल्म को सोशल मीडिया के युग में दोस्ती का एक प्रेम पत्र बताया है। उनकी ओर से जारी बयान में कहा गया, “सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव की एक असाधारण कलाकारों की टुकड़ी ने बहुत ही खूबसूरती से नई पीढ़ी की नब्ज़ को पकड़ा है। नेटफ्लिक्स हमारी फिल्म के लिए एक आदर्श घर जैसा साबित हुआ है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि यह फिल्म विश्व स्तर पर दर्शकों को पसंद आएगी।''

टाइगर बेबी की निर्माता जोया अख्तर और रीमा कागती ने फिल्म को लेकर कहा, "खो गए हम कहां' हमारे दिलों में एक विशेष स्थान रखती है। अर्जुन के साथ इस कहानी को लिखने और सहयोग करने की प्रक्रिया रोमांचक थी। यह डिजिटल युग की आने वाली फिल्म है जो उम्मीद है कि युवा पीढ़ी को पसंद आएगी। हम युवाओं  को स्थानीय और वैश्विक स्तर पर दर्शकों के साथ मूल और ताजा कहानियां साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
Kajol: 'काजोल को ऑफर की गई थी दिल से लेकिन..' , करण जौहर ने कॉफी विद करण 8 में अभिनेत्री की भूल का किया खुलासा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें