तीन दोस्ती की कहानी बयां करेगी फिल्म
मुंबई में स्थापित तीन दोस्तों की इस कहानी का निर्देशन वरैन सिंह ने किया है। यह उनकी पहली फिल्म है। दोस्ती के विभिन्न पहलुओं पर बात करने वाली इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने टाइगर बेबी की रीमा कागती और जोया के सहयोग से जीवंत किया है। फिल्म की कहानी को इमाद (सिद्धांत चतुर्वेदी), अहाना (अनन्या पांडे) और नील (आदर्श गौरव) के इर्द गिर्द बुना गया है। नेटफ्लिक्स पर 26 दिसंबर को यह फिल्म रिलीज होगी।
Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी ने जारी किए ‘मैं अटल हूं’ के दिल लूट लेने वाले पोस्टर, हर एक अदा सबसे निराली
मेकर्स ने की कलाकारों की तारीफ
एक्सेल एंटरटेनमेंट के निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने फिल्म को सोशल मीडिया के युग में दोस्ती का एक प्रेम पत्र बताया है। उनकी ओर से जारी बयान में कहा गया, “सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव की एक असाधारण कलाकारों की टुकड़ी ने बहुत ही खूबसूरती से नई पीढ़ी की नब्ज़ को पकड़ा है। नेटफ्लिक्स हमारी फिल्म के लिए एक आदर्श घर जैसा साबित हुआ है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि यह फिल्म विश्व स्तर पर दर्शकों को पसंद आएगी।''
टाइगर बेबी की निर्माता जोया अख्तर और रीमा कागती ने फिल्म को लेकर कहा, "खो गए हम कहां' हमारे दिलों में एक विशेष स्थान रखती है। अर्जुन के साथ इस कहानी को लिखने और सहयोग करने की प्रक्रिया रोमांचक थी। यह डिजिटल युग की आने वाली फिल्म है जो उम्मीद है कि युवा पीढ़ी को पसंद आएगी। हम युवाओं को स्थानीय और वैश्विक स्तर पर दर्शकों के साथ मूल और ताजा कहानियां साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
Kajol: 'काजोल को ऑफर की गई थी दिल से लेकिन..' , करण जौहर ने कॉफी विद करण 8 में अभिनेत्री की भूल का किया खुलासा