फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्ड फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस, अब बोली- 'जो सेक्स वर्कर शरीर बेचती हैं क्या वो...'

Mon, 29 Oct 2018 05:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shweta salve - फोटो : instagram
विज्ञापन
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस श्वेता साल्वे की तस्वीरें तहलका मचा रही हैं । इस बार उन्होंने अपनी जो फोटो शेयर की हैं वो ट्रोलर्स के लिए हैं । कुछ दिन पहले लोगों ने उन्हें ड्रिंकिंग और स्मोकिंग करने को लेकर ट्रोल किया था और कहा था कि वे अपनी बेटी के लिए एक बुरा उदाहरण पेश कर रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने इसी का जवाब बेहद बोल्ड तरीके से दिया। जवाब में उन्होंने एक और फोटो ट्वीट की और लिखा -हां मैं ड्रिंक करती हूं और स्मोक करती हूं। उन्होंने आगे कहा कि बस इसलिए कि वो स्मोक करती हैं और ड्रिंक करती हैं वो एक खराब मॉम नहीं हो सकती हैं। 



श्वेता ने लोगों से पूछा कि क्या आपने मेरी जिंदगी खराब होते हुए देखा है? क्या आपने मुझे बेरोजगार देखा है? क्या आपने मुझे अपने बच्चे से दूर देखा है? मैं एक एक्टर हूं, डांसर हूं, एक मल्टीटास्किंग मदर हूं।  मेरे पास बहुत अच्छे दोस्त हैं और मैं उन्हें और वे मुझे प्यार करते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे ट्रोलर्स से पूछा कि क्या जो सेक्स वर्कर अपने परिवार और अपने बच्चों के पालन-पोषण के लिए अपना शरीर बेचती हैं तो वे एक बैड मॉम हैं?श्वेता ने लिखा, 'किसी को भी किसी दूसरों को जज करने का अधिकार नहीं होता है। मेरे माता-पिता ने मुझे अच्छे-बुरे की बेहतर समझ दी है। वे भी स्मोक और ड्रिंक करते हैं ।'



'मेरे पैरेंट्स ने मेरी अच्छी परवरिश की है । आज जीवन के इस पड़ाव पर मैं अपनी जिंदगी में आजाद हूं और मेरे माता-पिता ने मुझे अपनी मर्जी से कुछ भी करने की आजादी दी है। वे इतने खुले विचार के हैं कि आज मैं उनके साथ बैठकर ड्रिंक कर सकती हूं और मैं अपने बच्चे के साथ भी ऐसे ही रहूंगी।'

बता दें कि श्वेता कई रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस', 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा 'हिप हिप हुर्रे' और 'कहीं किसी रोज' जैसे सीरियल्स में भी काम किया है ।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें