फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुछ कुछ होता है' के सीक्वल में काम करना चाहते हैं रणवीर सिंह, करण जौहर के शो में किया खुलासा

Mon, 29 Oct 2018 04:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kkhh - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
करण जौहर की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' तो आपको याद ही होगी। फैंस को इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार है। फैंस के अलावा एक शख्स और हैं जिन्होंने फिल्म के सीक्वल की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन


रणवीर सिंह ने करण जौहर के सेलिब्रिटी शो 'कॉफी विद करण' में कहा कि वह जल्दी से 'कुछ कुछ होता है 2' बनाएं जिसमें उन्हें लीड रोल दें, आलिया और दीपिका भी फिल्म में रहे, साथ ही रणवीर ने करण जौहर को यह भी सलाह दी कि फिल्म के सीक्वल में सलमान खान वाला रोल वह रणबीर कपूर को दें।

बता दें कि रणवीर की होने वाली पत्नी दीपिका पादुकोण आलिया भट्ट के ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। इससे पहले जब करण ने फिल्म पर बात की थी तो उन्होंने आलिया, जाह्नवी कपूर और रणबीर कपूर का नाम लिया था।
विज्ञापन


बता दें 20 साल पहले 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई  'कुछ कुछ होता है' ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। जहां अंजली और राहुल की दोस्ती ने लोगों का दिल जीता था तो वहीं टीना का प्यार भी लोगों को खूब पसंद आया था। करण जौहर ने इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था, वहीं रानी मुखर्जी भी रातोंरात स्टार बन गई थीं।

सिर्फ 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी कुछ कुछ होता है ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था। हम आपके हैं और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के बाद ये उस समय की हाइयेस्ट ग्रॉसर रही थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें