सेक्स स्कैंडल के आरोप में गिरफ्तार हुई अभिनेत्री श्वेता बसु अब उस बुरी और दुखद घटना से उबरकर आगे बढ़ने का प्रयास करती दिख रही हैं। सुनने में आया है कि श्वेता को बॉलीवुड के एक प्रोडक्शन हाउस में बतौर स्क्रिप्ट कंसल्टेंट नौकरी मिल गई है।
ये प्रोडक्शन हाउस अनुराग कश्यप, विकास बहल और विक्रमादित्य मोटवानी ने पार्टनरशिप में खोला है। अभी इस प्रोडक्शन से कोई नई फिल्म नहीं आई है।
अपने इस नए काम में श्वेता ने प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने कहा कि मुझे इस काम में मजा आ रहा है और ये मुझे एक कलाकार के तौर पर बढ़ने में भी मदद करेगा।'