फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan: श्वेता ने भाई अभिषेक को खास अंदाज में दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, पोस्ट साझा कर लुटाया प्यार

Mon, 05 Feb 2024 12:19 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिषेक के जन्मदिन पर उनकी बहन श्वेता नंदा ने सोशल मीडिया पर उनकी एक पुरानी तस्वीर साझा कर शुभकामनाएं दी हैं। इसके आलावा उन्होंने एक दिल छू जाने वाला नोट भी लिखा है। वहीं, नव्या नंदा ने भी अपने मामा अभिषेक को पोस्ट साझा कर जन्मदिन की बधाई दी हैं। 
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन, श्वेता नंदा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज उनके खास दिन पर उनके परिवार के सदस्यों से लकेर फैंस तक सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, अभिषेक के जन्मदिन पर उनकी बहन श्वेता नंदा ने सोशल मीडिया पर उनकी एक पुरानी तस्वीर साझा कर शुभकामनाएं दी हैं। इसके आलावा उन्होंने एक दिल छू जाने वाला नोट भी लिखा है। वहीं, नव्या नंदा ने भी अपने मामा अभिषेक को पोस्ट साझा कर जन्मदिन की बधाई दी हैं। 
विज्ञापन


बचपन की तस्वीर साझा कर लुटाया प्यार 
श्वेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिषेक की बचपन की एक प्यारी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में अभिषेक और श्वेता सोफे पर बैठे मिठाई का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि श्वेता अपने छोटे भाई अभिषेक को प्यार से देख रही है। श्वेता ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा,  'यह केवल आप ही जानते हैं और मैं भी जानती हूं कि यह आपका बड़ा दिन है छोटे भाई। आशा है कि आप गाने का आनंद लेंगे, लव यू।'  श्वेता के आलावा फिल्म निर्माता जोया अख्तर और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने भी कमेंट बॉक्स में अभिषेक को जन्मदिन की बधाई दी है। 



यह भी पढ़ें: Bollywood: इन भारतीय सितारों ने विदेशी धरती पर ली अंतिम सांस, अचानक आई मौत की खबर से फैंस को लगा था तड़का झटका
विज्ञापन


नव्या ने मामा अभिषेक को खास अंदाज में किया विश 
श्वेता की बेटी और अभिषेक की भतीजी नव्या नवेली नंदा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिषेक बच्चन की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में अभिनेता के अलावा नव्या और अगस्त्य नंदा नजर आ रहे हैं। नव्या ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो सबके पसंदीदा, लेकिन स्पेशल रूप से मेरे।' सोशल मीडिया पर अभिषेक को फैंस से लेकर स्टार्स तक जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन


अभिषेक बच्चन का वर्कफ्रंट 
काम के मोर्चे पर बात करे तो, अभिषेक निर्देशक आर बाल्की की 'घूमर' में सैयामी खेर के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक कोच की भूमिका निभाई। इन दिनों अभिषेक बच्चन की पाइपलाइन में कई और बेहतरीन प्रोजेक्ट्स भी शुमार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक, अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म 'गुलाब जामुन' में नजर आएंगे। वहीं, निर्देशक मनीष शर्मा, जो एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, अभिषेक उनके साथ धूम फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त के लिए फिर से सहयोग करने जा रहे हैं। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस 'धूम 4' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: South Celebs: दमदार अदाकारी का लोहा मनवाने के बाद राजनेता बने ये साउथ सितारे, राजनीति में भी दिखाया दमखम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें