फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: चलती रहे जिंदगी के प्रीमियर पर पहुंचीं श्रद्धा कपूर, भाई का हौसला बढ़ाती नजर आईं अभिनेत्री

Wed, 24 Jul 2024 08:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

श्रद्धा कपूर जल्द ही स्त्री 2 में नजर आने वाली हैं। हाल ही में वह अपने भाई सिद्धांत कपूर की फिल्म चलती रहे जिंदगी के प्रीमियर पर अपने पिता के साथ पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपने भाई की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी5 की फिल्म चलती रहे जिंदगी के प्रीमियर का बुधवार (24 जुलाई) को आयोजन किया गया। फिल्म में रोहित खंडेलवाल, मंजरी फडनिस, सिद्धांत कपूर और इंद्रनीस सेनगुप्ता ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म के प्रीमयर पर सिद्धांत की बहन श्रद्धा और उनके पिता शक्ति कपूर भी नजर आए।
विज्ञापन

Masaan: 'मसान' की रिलीज के नौ साल पूरे, विक्की कौशल ने खास अंदाज में मनाया जश्न

चलती रहे जिंदगी प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कैजुअल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं श्रद्धा
रेड टॉप और ब्लू डेनिम पैंट में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कार्यक्रम में वह मीडिया से भी मुखातिब हुईं। उनसे जब इस फिल्म को लेकर सवाल किया तो अभिनेत्री ने कहा, "मैंने अपने भाई की फिल्म देखी है। वह इतने प्रतिभाशाली अभिनेता हैं कि उन्हें देखकर मुझे बहुत गर्व महसूस होता है।"
 
विज्ञापन

चलती रहे जिंदगी प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रद्धा ने की भाई की तारीफ
उन्होंने सिद्धांत की तारीफ करते हुए कहा कि मैं उनकी फिल्म को सपोर्ट करने के लिए यहां आई हूं। हमने साथ में हसीना पारकर नाम की फिल्म की थी। अभिनेता के साथ वह  सह-कलाकार भी बहुत अच्छे हैं। वहीं, शक्ति कपूर ने कहा कि हमारा पूरा परिवार कलाकारों के भरा हुआ है। इसलिए मुझे बहुत गर्व महसूस होता है कि मेरे बच्चे भी अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। स्त्री 2 पर बात करते हुए शक्ति ने कहा कि फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद उन्हें हंसी के साथ डर भी लगा था। 

शादी के सवाल पर कही यह बात
प्रीमियर पर श्रद्धा की शादी को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि वह स्त्री है, उसका जब मन करेगा वह करेगी। वहीं, श्रद्धा की बात पर शक्ति कपूर भी हामी भरते नजर आए। श्रद्धा और शक्ति कपूर के अलावा कार्यक्रम में रमेश तौरानी और सुभाष घई ने भी शिरकत की।
Dhanush: धनुष ने बताया खुद को आउटसाइडर, 'रायन' की रिलीज से पहले आलोचनाओं में घिरे सुपरस्टार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें