बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद उन्होंने बीच में काफी दिनों तक इंस्टाग्राम से दूरी बना ली थी। लेकिन, फिर धीरे-धीरे वो एक बार फिर से एक्टिव हुईं और अपनी तस्वीरों और वीडियोज को शेयर करने लगीं। अब उन्होंने अपनी बेटी समीशा के साथ इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो अपलोड किया है, जिसे प्रशंसकों का काफी प्यार मिल रहा है।
वीडियो में शिल्पा और उनकी बेटी समीशा ने मैचिंग ड्रेस पहनी हुई है। शिल्पा और समीशा ने मैचिंग प्रिंटेड लॉन्गवियर और कोरल शेड में हेयरबैंड पहने हुए हैं। यह वीडियो तस्वीरों का कोलाज है। जिसमें शिल्पा ने बेटी समीशा को गोद में उठा रखा है और वो उसके साथ खेल रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में काफी हरियाली दिख रही है। वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने जुड़ना और जीतना लिखा है। वीडियो में उनकी बेटी समीशा और शिल्पा दोनों ही काफी खुश नजर आ रही हैं।