फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sherin Selin Mathew: साउथ अभिनेत्री ने की आत्महत्या, वीडियो चैट के दौरान पंखे से लटकर लगाई फांसी

Wed, 18 May 2022 09:30 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेरिन सेलिन मैथ्यू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

साउथ अभिनेत्री शेरिन सेलिन मैथ्यू का मंगलवार को निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केरल के एर्नाकुलम जिले के कोच्चि इलाके में रहने वाली 26 वर्षीय ट्रांसवुमन मॉडल अपने किराए के अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। कथित तौर पर अभिनेत्री आत्महत्या करते वक्त जिस शख्स के साथ वीडियो चैट कर रही थीं, उसी शख्स ने पुलिस अधिकारियों को शेरिन के इस कदम की जानकारी दी। हालांकि जब तक पुलिस अधिकारी अभिनेत्री के घर पहुंची तब तक शेरिन पंखे से लटकर आत्महत्या कर चूंकी थी।

विज्ञापन

डिप्रेशन का शिकार थी शेरिन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शेरिन के करीबी लोगों ने इस बात की जानकारी दी है कि अभिनेत्री डिप्रेशन का शिकार थी और पिछले कुछ दिनों से उदास महसूस कर रही थी। पुलिस घटना के संबंध में शेरिन के करीबी दोस्तों का बयान दर्ज कर रही है। जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कलामास्सेरी मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

कौन थी शेरिन?
शेरिन ने कुछ मलयालम फिल्मों में अभिनय किया था और मॉडलिंग में सक्रिय थीं। कोच्चि में पिछले एक साल में ट्रांसजेंडर द्वारा आत्महत्या का यह पांचवां मामला है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें