अवसाद में थीं पल्लबी
साग्निक के मुताबिक एक्ट्रेस अवसाद से ग्रसित थीं। साग्निक ने दावा किया कि लंबे समय से उन्हें काम नहीं मिल रहा था इस वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। हालांकि परिवार ने इन बातों से इनकार कर दिया है। परिवार ने आरोप लगाया कि साग्निक पहले से ही शादीशुदा है। उसने यह बात छिपाकर रखी थी। उसके कई महिलाओं के साथ संबंध भी थे। जब पल्लबी को इस बात का पता चला तो वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और यह कदम उठा लिया। परिवार ने दावा किया कि साग्निक की नजर पल्लवी के पैसों पर थी। दोनों की 15 लाख की ज्वाइंट एफडी के बारे में भी पता चला है। फिलहाल पुलिस एक्ट्रेस और साग्निक के फोन को कब्जे में लेकर मौत की असली वजह जानने की कोशिश में जुटी हुई है।