फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharmila Tagore: अपनी पहली डेट पर एक कप कॉफी पीने गए थे शर्मिला-मंसूर, अभिनेत्री ने किया दिलचस्प खुलासा

Mon, 02 Oct 2023 01:06 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 'गुलमोहर' से अपने ओटीटी करियर की शुरुआत करने वाली शर्मिला टैगोर ने एक बार फिर दर्शकों को अपनी अदाकारी का दीवाना बना लिया था। अब वह 14 साल के अंतराल के बाद बंगाली सिनेमा में बहुप्रतीक्षित वापसी करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 'गुलमोहर' से अपने ओटीटी करियर की शुरुआत करने वाली शर्मिला टैगोर ने एक बार फिर दर्शकों को अपनी अदाकारी का दीवाना बना लिया था। अब वह 14 साल के अंतराल के बाद बंगाली सिनेमा में बहुप्रतीक्षित वापसी करने के लिए तैयार हैं। इन सब के बीच शर्मिला ने मंसूर अली खान पटौदी के संग अपनी पहली डेट का खुलासा किया है और बताया कि मंसूर ने उन्हें पहली डेट के लिए कैसे पूछा था।

विज्ञापन

अपनी पहली डेट पर एक कप कॉफी पीने गए थे शर्मिला-मंसूर
हाल ही में, एक इंटरव्यू में शर्मिला टैगोर से पूछा कि वह अपने पति से कैसे मिलीं। इसपर अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए कहा, 'मैं मंसूर जी से एक क्रिकेट पार्टी में मिली थी और वह मैच खेलकर इंग्लैंड से वापस आए थे। यह पहली बार था, जब हम मिले थे और तब मैं काम के लिए नैनीताल जा रही थी। इसके बाद जब उन्होंने अपना दोहरा शतक बनाया था तो मैं दिल्ली में थी। हमने कोलकाता में टेलीफोन नंबर्स एक्सचेंज किए थे। इसलिए मैंने उनके घर फोन किया और एक संदेश छोड़ा, जिसमें लिखा था कि बहुत बढ़िया बधाई हो।'
 

Navya Naveli: पेरिस फैशन वीक में नव्या नवेली नंदा ने किया डेब्यू, उसी रनवे पर रैंप वॉक करती नजर आईं ऐश्वर्या

 

अभिनेत्री ने किया कॉफी डेट को लेकर दिलचस्प खुलासा
उन्होंने आगे कहा, 'जब मैं मुंबई वापस आई तो मैं अपनी एक दोस्त धीरा के साथ रह रही थी। उसने कहा कि कोई था, बहुत अजीब, मुझे संदेश मिला कि 'तुम्हारे पास पांच फ्रिज हैं। मैं बहुत घबरा गया क्योंकि उन दिनों कोई भी विदेशी सामान नहीं आ सकता था क्योंकि भारी ड्यूटी थी और आपको अनुमति की आवश्यकता थी। मैंने कहा कि कोई मुझे परेशानी में डालने की कोशिश कर रहा है। मैंने कोई फ्रिज का ऑर्डर नहीं दिया। इसलिए मैंने कहा कि बेहतर होगा कि मैं इस कॉल का जवाब दूं और पता लगाऊं कि क्या हो रहा है। मैंने उस नंबर पर कॉल किया और वह मंसूर जी थे। बात करते हुए उन्होंने कहा कि क्या हम एक कप कॉफी के लिए बाहर जा सकते हैं। मैंने तुरंत कहा हां क्यों नहीं, तो हम चले गए।'

Navya Naveli: पेरिस फैशन वीक में नव्या नवेली नंदा ने किया डेब्यू, उसी रनवे पर रैंप वॉक करती नजर आईं ऐश्वर्या
विज्ञापन

 बॉडी क्लॉक में विश्वास करती हैं अभिनेत्री
शर्मिला ने यह भी खुलासा किया कि एक अभिनेत्री के रूप में हमें समय में विश्वास करना चाहिए। एक बॉडी क्लॉक है, जो आपको लगातार बताती रहती है कि यह सही समय है। मुझे बस लगा कि मुझे सगाई के दो साल बाद शादी करनी होगी और फिर दो साल बाद मैंने खुद से कहा कि अब मुझे अपना परिवार शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें