कश्मीर की क्रिकेट बैट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (सीबीएमएके) ने सोनी एंटरटेनमेंट टीवी और ट्रैंबू स्पोर्ट्स को कानूनी नोटिस भेजा है। सोनी टीवी पर आने वाले रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' में कश्मीर से आए हमाद और साद ने अपनी कंपनी ट्रैंबू को कश्मीर विलो बैट बनाने में खुद को इकलौता ब्रांड बताया था। सीबीएमएके ने इस दावे को झूठा बताया है। इस पर आपत्ति उठाते हुए एसोसिएशन ने कानूनी नोटिस भेजा है।