बॉलीवुड के दिग्गज गायक शंकर महादेवन अपने गाने से दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। आम जनता से लेकर राजनीतिक पार्टी तक उनके गायन की खूब सराहना की जाती है। अब इस बार संगीतकार शंकर महादेवन आरएसएस मुख्यालय में मुख्य अतिथि होंगे। आरएसएस मुख्यालय में इस बार का विजयादशमी यानी दशहरा उत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाने वाला है। आरएसएस ने मुख्य अतिथि का नाम रिवील कर फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है।