फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhumi Pednekar: बॉडी शेम होने पर भूमि ने इस वजह से शहनाज गिल को बताया बहादुर, बोलीं- लोग ट्रोल करेंगे ही

Thu, 05 Oct 2023 12:47 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भूमि पेडनेकर एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने करियर में अक्सर अलग और दिलचस्प भूमिकाएं चुनी हैं और निभाई हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म में एक प्लस साइज महिला का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था।
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और फिल्म निर्माता रिया कपूर ने 10 अगस्त को अपनी नई फिल्म का एलान किया था। अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने बॉडी शेमिंग पर खुलकर बात की है और इस मामले में शहनाज गिल को बहादुर बताया है।

विज्ञापन

बॉडी शेम होने पर बोलीं भूमि
भूमि पेडनेकर एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने करियर में अक्सर अलग और दिलचस्प भूमिकाएं चुनी हैं और निभाई हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म में एक प्लस साइज महिला का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोल्स द्वारा शर्मिंदा किए जाने के बारे में खुलकर बात की और अपनी 'थैंक यू फॉर कमिंग' की सह-कलाकार शहनाज गिल की भी प्रशंसा की है।

Khufiya Review: विशाल भारद्वाज का सिने वनवास पूरा, तब्बू, वामिका और अली ने करिश्माई अभिनय से किया राजतिलक

शहनाज गिल को इस वजह से बताया बहादुर
हाल ही में, एक इंटरव्यू में भूमि ने ऑनलाइन बॉडी शेमिंग पर अपने विचार साझा किए और कहा, 'आप कुछ भी करें, लोग ट्रोल करेंगे ही। ट्रोलिंग अब बहुत सामान्य हो गई है। मैं किसी इवेंट से अपने पूरे कपड़ों में अपनी तस्वीर साझा करती हूं तो भी लोग मुझे ट्रोल करते ही हैं। मैं अब इसका कुछ भी नहीं कर सकती हूं।' अभिनेत्री ने आगे कहा कि पहले केवल परिवार के सदस्य ही आपको ट्रोल करते थे, लेकिन अब यह आपके दायरे से दूर हो गया है। यह बातें मैं बचपन से ही सुनती आ रही हूं कि अगर मैं अपना वजन कुछ किलो कम कर लूं तो मैं और अधिक सुंदर कैसे दिखने लगूंगी।

Sukesh-Mika: मीका सिंह को जैकलीन की फोटो पर कमेंट करना पड़ा महंगा, सुकेश ने सिंगर को भेजा कानूनी नोटिस
विज्ञापन

ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देती हैं शहनाज
भूमि ने आगे शहनाज गिल की तारीफ करते हुए कहा, 'शहनाज इस मामले में काफी मजबूत हैं क्योंकि वह नेगेटिव कमेंट्स पढ़कर उसका जवाब देना जानती हैं, लेकिन मेरे लिए यह काफी मुश्किल है क्योंकि मैं ट्रोल्स को जरा भी महत्व नहीं देना चाहती हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें