शाहिद कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो को साझा करते उस पर अपना रिएक्शन दिया है। वीडियो में फिल्म ‘जब वी मेट’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक फैन ने मस्ती भरे मूड में ‘मौजा ही मौजा’ गाने का एक वीडियो साझा किया और लिखा, ‘लगभग 16 साल बाद जब वी मेट को दोबारा देख रहे हैं। यह फिल्म वैलेंटाइन वीक पर बिना किसी सोशल मीडिया प्रमोशन के हाउसफुल चल रही है। यह जबर्दस्त कॉमेडी रोमांटिक फिल्म है। भाई शाहिद थिएटर में अपने फैंस को देखो, आपको यह पसंद आएगा।’ शाहिद ने भी इस वीडियो को दोबारा शेयर करते हुए लिखा, ‘बेहद खास’ और साथ में एक हार्ट इमोजी भी लगाया।
Too special https://t.co/34T8tgipUu
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor)
February 13, 2023
बता दें कि शाहिद ‘फर्जी’ के साथ ओटीटी डेब्यू कर चुके हैं। खबरों के मुताबिक, इस सीरीज के लिए शाहिद ने 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। बता दें कि फिल्म में शाहिद के किरदार को बेहद पसंद किया जा रहा है।