फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई के डेब्यू को लेकर शाहिद की हो गई थी ऐसी हालत, दो महीने पहले ही कर डाला था यह काम

Fri, 20 Apr 2018 09:42 AM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shahid ishaan
शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की पहली फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' शुक्रवार को देशभर में रिलीज हो गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद मशहूर ईरानी निर्देशक माजिद मजीदी की इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने अच्छे रिव्यू दिए हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले छोटे भाई की फिल्म को लेकर शाहिद काफी नर्वस फील कर रहे थे।
विज्ञापन

2 of 4
shahid ishaan
एक अखबार से बातचीत के दौरान ईशान ने बताया, 'उन्होंने(शाहिद) तकरीबन दो महीने पहले देखी है यह फिल्म। मैं भी बहुत उत्सुक था उन्हें फिल्म दिखाने के लिए। मैंने उनके लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतजाम किया था क्योंकि वह फिल्म अकेले बैठकर देखना चाहते थे।' 
विज्ञापन

3 of 4
rajesh khatter ishaan khatter
ईशान ने आगे फिल्म को देखकर शाहिद के रिऐक्शन के बारे में बताया, 'उन्होंने फिल्म अकेले देखी और उसके बाद मेरे साथ एक घंटा बिताया। उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई। फिल्म देखने के बाद उनके चेहरे पर राहत और खुशी के जो भाव थे, उसे मैं कभी भूल नहीं सकता।' 
विज्ञापन

4 of 4
shahid ishaan
आपको बता दें, शाहिद और उनके सौतेले भाई ईशान दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। शाहिद अपने छोटे भाई ईशान का बहुत ध्यान रखते हैं। इससे पहले जब 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब शाहिद ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'एक्टिंग तो खून में है। इसे देखो। तुम इतने बड़े कब हो गए।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें