फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gayatri Joshi: इटली में कार हादसे के बाद पहली बार नजर आईं गायत्री जोशी, पति के साथ एक कार्यक्रम में हुईं शामिल

Wed, 01 Nov 2023 10:19 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गायत्री जोशी उनके पति विकास ओबेरॉय ने इटली में सड़क दुर्घटना का शिकार होने के बाद अब मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान अभिनेत्री ने स्टाइलिश झालरदार आस्तीन वाला एक खूबसूरत पीला गाउन पहना था।
विज्ञापन
गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान के साथ फिल्म 'स्वदेश' में नजर आ चुकीं खूबसूरत हसीना गायत्री जोशी उनके पति विकास ओबेरॉय इटली में एक कार दुर्घटना के बाद पहली बार एक साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं। मंगलवार रात मुंबई के एक कार्यक्रम में दोनों ने भाग लिया था। गायत्री और उनके व्यवसायी पति इवेंट में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन


पीले गाउन में खूबसूरत दिखीं गायत्री
गायत्री जोशी उनके पति विकास ओबेरॉय ने इटली में सड़क दुर्घटना का शिकार होने के बाद अब मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान अभिनेत्री ने स्टाइलिश झालरदार आस्तीन वाला एक खूबसूरत पीला गाउन पहना था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने  बालों को खुला छोड़ा और मिनिमलिस्टिक मेकअप लुक चुना। वहीं, उनके पति विकास शार्प ब्लू सूट में नजर आए।  

Jaideep Ahlawat: ‘थ्री ऑफ अस’ में जयदीप से सबसे ज्यादा आस, 10 साल के इन 10 किरदारों ने बनाया इरफान का वारिस
विज्ञापन


इटली में हुए थे दर्दनाक दुर्घटना का शिकार
गौरतलब है कि गायत्री और उनके पति विकास ओबेरॉय के साथ इटली में यात्रा करते समय एक दर्दनाक दुर्घटना की शिकार हो गए थे। गायत्री की कार अन्य वाहनों और कैंपर वैन से टकरा गई। इस भयानक कार दुर्घटना में दोनों बाल-बाल बचे थे। यह दुर्घटना इटली के सार्डिनिया में एक सुदूर सड़क पर हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह टक्कर तब हुई जब लेम्बोर्गिनी और फरारी ने एक साथ कैंपर वैन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिससे वैन पलट गई। खबर के मुताबिक फरारी कार में आग लग गई।  
विज्ञापन


Prabhas: अनुष्का शेट्टी और प्रभास की शादी कराना चाहते हैं घरवाले? अभिनेता की इस आदत की वजह से नहीं बन रही बात

'स्वदेश' के बाद बनाई फिल्मों से दूरी
इस कार दुर्घटना के बारे में खुद गायत्री ने द फ्री प्रेस जर्नल को बताया था, 'विकास और मैं इटली में हैं। हम यहां कई कारों की एक टक्कर की दुर्घटना के शिकार हो गए। भगवान की कृपा से, हम दोनों बिल्कुल ठीक हैं।' गायत्री की बात करें तो वह वर्ष 2004 की फिल्म 'स्वदेश' में नजर आई थीं। इस मूवी में अभिनेत्री के अपोजिट शाहरुख खान थे। हालांकि, 'स्वदेश' के बाद गायत्री ने अभिनय से दूर होकर अपने निजी जीवन पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया।  

Karwa Chauth: शादी से पहले ये हसीनाएं रख चुकीं हैं करवाचौथ का व्रत, इस अभिनेत्री ने चौथी क्लास से किया था शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें