फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: प्रोड्यूसर की मां के निधन पर शोक जताने पहुंचा ‘डॉन’, रितेश की कंपनी से शाहरुख का पुराना रिश्ता

Sun, 19 May 2024 08:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान, गौरी खान और करण जौहर को हाल ही में रितेश सिधवानी के घर पर देखा गया। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में रितेश की मां का निधन हो गया था। इस खबर के सामने आते हैं फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी।
 
विज्ञापन
शाहरुख खान, गौरी खान, करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता रितेश सिधवानी की मां को लेकर हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई थी। 17 मई को उनका निधन हो गया था। इस खबर से सामने आते ही कई मशहूर हस्तियां शोक व्यक्त करने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। वहीं, 19 मई (रविवार ) को शाहरुख खान, गौरी खान और करण जौहर अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए रितेश सिधवानी के घर पहुंचे। 

विज्ञापन

Ajith: ‘गुड बैड अग्ली’ फिल्म से अजित का पहला लुक आया सामने, माफिया डॉन की भूमिका में दिखे दिग्गज अभिनेता

शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख खान, गौरी खान और करण जौहर की कार को रितेश के आवास से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि रितेश सिधवानी डॉन और डॉन 2 के निर्माताओं में से एक थे। इससे पहले 18 मई को परिवार ने एक आधिकारिक नोट जारी कर निर्माता की मां के निधन की जानकारी दी थी। नोट में लिखा था, “हमें श्रीमती लीलू सिधवानी के 17 मई 2024 को निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। प्रार्थना 18 मई, 2024 को क्वांटम पार्क आरजी लेवल पर दोपहर 3.15 बजे आयोजित की जाएगी। शाम 4.30 बजे सांताक्रूज़ हिंदू श्मशान में अंतिम संस्कार किया जाएगा। क्वांटम पार्क का पता: आरजी लेवल, यूनियन पार्क, खार वेस्ट।"
विज्ञापन

इस फिल्म में दिखेंगे शाहरुख
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में वे कथित तौर पर डॉन की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं। वहीं, इसका निर्देशन सुजॉय घोष करने वाले हैं। हाल ही में यह भी जानकारी सामने आई थी कि जवान के बाद अनिरुद्ध रविचंदर  इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने जा रहे हैं। 
Khatron Ke Khiladi: क्या बिग बॉस 17 फेम अभिषेक को लग रहा है डर? खतरों के खिलाडी को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें