बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों 'डंकी' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। अभिनेता को सोमवार देर बांद्रा के रात शंकर महादेवन के स्टूडियो में देखा गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'डंकी' को लेकर सुखियों में बने हुए हैं। वहीं अब फिल्म की प्रक्रिया को जल्द ही आगे बढ़ाया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि शाहरुख खान ने फिल्म की डबिंग शुरू कर दी है। दरअसल, अभिनेता को सोमवार देर रात शंकर महादेवन के स्टूडियो में देखा गया। जैसे ही स्टूडियो में उनकी उपस्थिति के बारे में खबर फैली, क्षेत्र के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए गेट पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान किंग खान पूरे काले कपड़े पहने नजर आए।
विज्ञापन
Trending Videos
राजकुमार हिरानी भी दिखे
एक सेशन के कुछ देर बाद शाहरुख खान को स्टूडियो छोड़ने के लिए तैयार देखा गया, लेकिन बाहर बड़ी भीड़ जमा होने पर उन्होंने बाहर निकलने के लिए अपने प्लान में बदलाव किया। इस दौरान उन्होंने भीड़ से बचने के लिए काले रंग के छाते के पीछे अपना चेहरा छुपा लिया और लोगों से बचते हुए कार की ओर आ गए। इसी स्टूडियो में फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी को भी देखा गया। Neena Gupta: 'टेनेट' में डिंपल कपाड़िया से रिप्लेस किए जाने पर छलका नीना गुप्ता का दर्द, बोलीं-बगैर कहे निकाल
इस दिन रिलीज होगी 'डंकी'
वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो 'डंकी' भारत में 22 दिसंबर और दुनिया भर में 21 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड से 'यू' सर्टिफिकेट मिला है। यह 22 दिसंबर को प्रभास और प्रशांत नील की 'सालार: पार्ट वन- सीजफायर' के साथ भी टकराएगी। Vicky Kaushal: 'सैम बहादुर'-'एनिमल' के क्लैश पर विक्की ने दी प्रतिक्रिया, बोले- हिंदी सिनेमा के लिए खेल रहे हम