विक्की कौशल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। विक्की लगातार अपनी फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। इसी दौरान अभिनेता ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' के बारे में बात की। 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई 'टाइगर 3' दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। सलमान खान की वीरता के अलावा, जासूसी थ्रिलर में कटरीना कैफ का एक्शन सीक्वेंस भी था और उनका एक एक्शन सीन फिल्म के सबसे चर्चित दृश्यों में से एक रहा।