बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने शनिवार को दिल्ली में शर्मिला टैगोर के साथ मुलाकात की। उन्होंने शर्मिला टैगोर के साथ मुलाकात की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शबाना आजमी ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, दिल्ली में शर्मिला टैगोर के साथ मिलकर काफी अच्छा लगा।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने शनिवार को दिल्ली में शर्मिला टैगोर के साथ मुलाकात की। उन्होंने शर्मिला टैगोर के साथ मुलाकात की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शबाना आजमी ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, दिल्ली में शर्मिला टैगोर के साथ मिलकर काफी अच्छा लगा। तस्वीर में शबाना आजमी ने शर्मिला टैगोर के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और दोनों ही कैमरे की तरफ देखकर मुस्करा रहे हैं।
विज्ञापन
सबा अली खान ने बरसाया प्यार
इस तस्वीर को शबाना आजमी के प्रशंसकों ने जमकर प्यार दिया है। शबाना और शर्मिला की इस फोटो को अब तक 7 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर प्रशंसकों की जमकर टिप्पणियां आ रही है। शर्मिला टैगोर की बेटी सबा अली खान ने भी इस तस्वीर पर प्यार बरसाया है। उन्होंने फोटो के नीचे कमेंट करते हुए दिल वाला इमोजी बनाया है।
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने इस तस्वीर को 'पौराणिक' बताया। यूजर्स दोनों की तस्वीर को देखकर गदगद हैं। एक यूजर ने लिखा, वाह! दो लीजेंड एक फ्रेम में। एक अन्य यूजर ने लिखा, अब सही से पोस्ट हुआ है नमकीन। कई यूजर्स इस मुलाकात को नमकीन मुलाकात बता रहे हैं। शबाना और शर्मिला ने नमकीन फिल्म में साथ काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन गुलजार ने किया था। तस्वीर में शबाना ने ब्लैक प्रिंटेड कुर्ता और लॉन्ग ओवरकोट पहना हुआ था और गले में रंग-बिरंगा दुपट्टा लपेटा था। वहीं शर्मिला टैगोर ने ब्लैक एंड ब्राउन प्रिंटेड सलवार-कमीज पहन रखा था।