बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा है कि वह अपनी ‘कला और शिल्प’ पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।
बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने कहा कि उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया है क्योंकि वह अपनी ‘कला और शिल्प’ पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। 37 वर्षिय हर्षवर्धन राणे ने ये जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य 2022 को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का है।
विज्ञापन
राणे ने लिखा, ‘मैंने अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया। ट्विटर की मेरी यात्रा अच्छी रही लेकिन मैं अपनी कला और शिल्प तथा करियर पर ज्यादा ध्यान देना चाहता हूं। मैं 2022 को अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं।’
हर्षवर्धन राणे बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिसमें ‘अनामिका’, ‘सनम तेरी कसम’, ‘पलटन’ और ‘तैश' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में अभिनेता की एक्टिंग को पसंद किया गया है। उन्होंने हाल ही में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी के साथ 'हसीन दिलरुबा' में अभिनय किया, जो जुलाई में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
वहीं, अब हर्षवर्धन फिल्म ‘तारा वर्सेज बिलाल’ में जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को समर इकबाल निर्दशित करेंगे। इस फिल्म में सोनिया राठी भी होंगी।