मनोरंजन जगत में प्यार की अफवाहें उड़ने में देर नहीं लगती। कई बार ये खबरें झूठी साबित होती हैं तो कई बार सच भी सामने आ जाता है। बात चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, अक्सर सितारों के बीच डेटिंग की खबरें आने लगती हैं। इन दिनों हॉलीवुड में गायिका और अभिनेत्री सेलेना गोमेज के लव लाइफ की चर्चा हो रही है। सेलेना का दिल हॉलीवुड को सबसे हैंडसम एलिजिबल बैचलर कैप्टन अमेरिका यानि क्रिस इवांस पर आ गया है। हालांकि उनके रिलेशनशिप या डेटिंग की खबरों की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
सेलेना और क्रिस के अफेयर की उड़ रही अफवाह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 40 वर्षीय क्रिस इवांश ने सेलेना को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया है लेकिन अभी सेलेना ने उन्हें अपने इंस्टा पर फॉलो नहीं किया है। ये भी नहीं पता कि उन्होंने कब सेलेना को एड किया। सिर्फ इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक फिल्म में साथ काम करने वाले हैं।
सेलेना गोमेज, क्रिस इवांस
- फोटो : सोशल मीडिया
इन खबरों को और हवा तब मिल गई जब सेलेना गोमेज के ट्विटर फैन पेज से उनकी और क्रिस की एक ही रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए तस्वीर वायरल हो गई। हालांकि सेलेना की ये तस्वीर नंवबर में ली गई थी वहीं क्रिस की जो तस्वीर वायरल हो रही है वो अक्तूबर 2013 की है। इसी तरह एक और तस्वीर फैन पेज से साझा की गई जिसमें दावा किया गया कि क्रिस और सेलेना एक ही स्टूडियो से बाहर आ रहे हैं। हालांकि दोनों ही तस्वीर अल्ग अलग समय की है।
क्रिस इवांस, सेलेना गोमेज
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में अभी तक इसमें से किसी भी खबर की कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन तस्वीरें वायरल होती देख ऐसा लग रहा है कि फैंस दोनों को साथ देखना चाहते हैं। सेलेना क्रिस के लिए क्या महसूस करती हैं या इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा। हलांकि साल 2015 में सेलेना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि क्रिस इवांस उनका क्रश है। वो बेहद क्यूट हैं। सेलेना लंबे समय तक जस्टिन बीबर को डेट कर चुकी हैं।