छोटे पर्दे पर अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी सारा खान जल्द ही गिल्ट 3 नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने इस फिल्म को लेकर कई अहम बातें बताईं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
टीवी शो सपना बाबुल का...बिदाई से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सारा खान जल्द ही फिल्म गिल्ट 3 में नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने इस फिल्म को लेकर खुलकर बात की। इस साक्षात्कार में अभिनेत्री ने अपने किरदार के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही, उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर भी अपडेट दिया।
फिल्म पर बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि यह पिता-पुत्री और सौतेली मां की कहानी है, जो खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं, लेकिन इसी दौरान उनके जीवन में हैरान कर देने वाला मोड़ आता है और सब कुछ बदल जाता है। अपने किरदार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी उम्र से 10 साल छोटी लड़की का किरदार निभाना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने बताया कि इस रोल को निभाने में उन्हें काफी ज्यादा मजा आया। Preity Zinta: सलमान हैं प्रीति जिंटा के लिए बेहद खास, बोलीं- वे मेरे सबसे अजीज दोस्त हैं, उनका दिल सोने का है