फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: भाई दूज पर इब्राहिम को याद करती नजर आईं सारा अली खान, फोटो शेयर कर बोलीं- ‘घर आ जाओ’

Sun, 07 Nov 2021 10:51 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क

सार

भाई दूज के मौके पर सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जो उनके भाई इब्राहिम की है। इस तस्वीर के साथ सारा ने एक प्यारा नोट लिखा है।
विज्ञापन
सारा अली खान, इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

6 नवंबर को भाई दूज की धूम बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी देखने को मिली। बॉलीवुड से जुड़ी हसिनाओं ने अपने भाई के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट किया, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लेकिन इस बार का ये खास त्योहार अभिनेत्री सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ मना नहीं पाईं। सारा अपने भाई इब्राहिम से बेहद प्यार करती हैं और दोनों मिलकर हर त्योहार साथ मनाते हैं। लेकिन भाई दूज के त्योहार पर दोनों एक साथ नहीं थे और इसी वजह से सारा अपने भाई इब्राहिम को काफी ज्यादा मिस करती नजर आईं। ऐसे में सारा ने सोशल मीडिया पर अपने भाई के लिए एक नोट लिखा है।

विज्ञापन

सारा अली खान, इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इब्राहिम अली खान इन दिनों मुंबई से बाहर हैं और इसी वजह से सारा का भाई दूज का त्योहार फिका पड़ गया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जो उनके भाई इब्राहिम की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि, सफेद शर्ट पहने इब्राहिम काफी हैंडसम लग रहे हैं और उनके पीछे चांद चमक रहा है, जो उनकी इस तस्वीर को और ज्यादा खूबसूरत बना रहा है।
 
 

भाई दूज 2021 फैशन - फोटो : instagram/saraalikhan95
इस तस्वीर के साथ सारा ने एक प्यारा नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, वह अपने भाई को काफी ज्यादा मिस कर रही हैं। सारा ने लिखा, ‘हैप्पी भाई दूज इग्गी पॉटर.. आज तुम्हारी बहुत याद आ रही है। तुम अकेले ऐसे शख्स हो जो एक फ्रेम में चांद के साथ होने के बावजूद मेरी अटेंशन ले सकते हो। जल्दी घर आ जाओ।’

सारा अली खान, इब्राहिम अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95
भाई के साथ खूबसूरत बॉन्डिंग शेयर करती हैं सारा
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान एक-दूसरे के साथ गजब की बॉन्डिंग शेयर करते हैं। कहने को दोनों भाई-बहन हैं, लेकिन दोनों की तस्वीरों में दोस्ती ज्यादा झलकती है। सारा अक्सर अपने भाई के साथ तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसमें दोनों का प्यार साफ देखने को मिलता है। कुछ समय पहले सारा अपने भाई इब्राहिम और मां अमृता के साथ कश्मीर घूमने गई थीं। यहां से एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन

सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
वर्क फ्रंट की बात करें तो, सारा ने साल 2018 में फिल्म ‘केदारनाथ’ से डेब्यू किया था। वह आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म ‘कुली नंबर 1’ में नजर आई थीं और अब जल्द ही वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ में दिखाई देंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें