फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Kapoor: अपने करियर को आज अच्छे मुकाम पर देखते हैं संजय कपूर, ओटीटी प्लटफॉर्म को दिया श्रेय

Fri, 15 Sep 2023 02:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक वेबसाइट के साथ बातचीत में संजय कपूर ने कहा कि ओटीटी ने न सिर्फ उनके लिए नए दरवाजे खोले हैं, बल्कि उनके जैसे तमाम सितारों के लिए इस प्लेटफॉर्म के जरिए नए चरण की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता संजय कपूर का कहना है कि वह आज करियर के मामले में खुद को अच्छे मुकाम पर पाते हैं। बता दें कि संजय को हाल के दिनों में कई दिलचस्प ओटीटी प्रोजेक्ट्स में देखा गया है। अपने हर नए प्रोजेक्ट के साथ वह अलग अंदाज में दिख रहे हैं। संजय कपूर का मानना है कि लंबे वक्त बाद उन्हें यह मौका मिला है। इसका श्रेय वह ओटीटी प्लेटफॉर्म को देते हैं।

विज्ञापन


ओटीटी को बताया शानदार प्लेटफॉर्म
हाल ही में एक वेबसाइट के साथ बातचीत में संजय कपूर ने कहा कि ओटीटी ने न सिर्फ उनके लिए नए दरवाजे खोले हैं, बल्कि उनके जैसे तमाम सितारों के लिए इस प्लेटफॉर्म के जरिए नए चरण की शुरुआत हुई है। ओटीटी पर उम्र कोई बाधा नहीं है। दूसरी बात, यहां काम मिलने के लिए यह पैमाना नहीं है कि आपने कितनी हिट फिल्में दी हैं!
Allu Arjun: 'जवान' के बाद एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म देने को तैयार एटली! अल्लू अर्जुन के साथ बनी निर्देशक की जोड़ी
विज्ञापन


कंटेंट को बताया किंग
एक्टर ने आगे कहा, 'ओटीटी पर सारा खेल कठिन परिश्रम, अनुभव और प्रतिभा का है। इसी के दम पर आपको अच्छे प्रोजेक्ट्स मिलेंगे। यह बदलाव अब फिल्मों में भी देखने को मिलने लगे हैं। आज के समय में कंटेंट ही किंग है और अच्छा कंटेंट प्रतिभाशाली कलाकारों की मांग करता है। ओटीटी पर अभिनेताओं के लिए अपार मौके हैं। इसने मेरे लिए 90 के दशक को फिर से वापस ला दिया है'।
विज्ञापन

Junaid Khan: आमिर के बेटे जुनैद की फिल्म 'महाराजा' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज? वाईआरएफ के साथ होगा दूसरा सहयोग

'मैरी क्रिसमस' में आएंगे नजर
बता दें कि किसी वक्त संजय कपूर को सबसे उम्रदराज न्यूकमर के रूप में देखा जाता था। असल में उनकी डेब्यू फिल्म 'प्रेम' को पूरा होने में छह वर्ष लगे थे। जब बड़े पर्दे पर फिल्म आई तो उनकी उम्र करीब 30 वर्ष थी। संजय कपूर का कहना है, 'मैंने अपने शुरुआती करियर के कुछ वर्ष यूं ही गंवा दिए, जबकि मेरी कोई गलती नहीं थी।' वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय जल्द ही श्रीराम राघवन की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में नजर आएंगे। 
Jawan: 'जवान' में कैमियो के लिए दीपिका पादुकोण ने नहीं लिए पैसे? शाहरुख के साथ अपने रिश्ते पर कही यह बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें